विवेकानंद कालेज में संगठनों का शक्ति प्रदर्शन

घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कालेज घुमारवीं में केंद्रीय छात्र संघ के चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार की छुट्टी के बाद कालेज खुला तो पूरा क्षेत्र छात्र संगठनों की नारेबाजी से गूंज उठा। एनएसयूआई, एबीवीपी और एसएफआई से जुडे़ विद्यार्थियों ने कालेज में जोरदार रैली निकालते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। हर संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है।
17 अगस्त को होेने वाले केंद्रीय छात्र संघ के चुनाव के लिए तीनों छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। कालेज की स्थानीय समस्याओं के अलावा रूसा प्रणाली को हथियार बनाते हुए सभी संगठनों ने छात्र-छात्राओं को रिझाना शुरू कर दिया है। सोमवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और एबीवीपी ने बारी-बारी से रैली निकाली। जोरदार नारेबाजी के बीच निकाली रैली से कालेज का माहौल गरमा गया। तीनों छात्र संगठन अपनी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। रैली से पहले बाकायदा सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों से समर्थन की अपील की गई।

घुमारवीं में सभी के पैनल घोषित
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कालेज घुमारवीं में तीनों छात्र संगठनों ने अपने-अपने पैनल घोषित कर दिए हैं। कालेज में ही सभा का आयोजन करते हुए पैनल की घोषणा के बाद बाकायदा रैली भी निकाली गई। एनएसयूआई ने प्रधान पद के लिए बीएससी अंतिम वर्ष के रजत भरमौरिया, उपप्रधान के लिए अंकुश मेहता, महामंत्री के लिए बीएससी द्वितीय वर्ष के उस्मान और सह सचिव के लिए बीए प्रथम वर्ष की मधु पर दांव खेला है। एबीवीपी ने प्रधान पद के लिए बीए अंतिम वर्ष के निशांत गौतम को चुनावी अखाड़े में उतारा है। उपप्रधान के लिए बीएससी द्वितीय वर्ष के अंकुश कटारिया, महासचिव के लिए बीकॉम तृतीय वर्ष की रिशा और सह सचिव के लिए बीएम प्रथम वर्ष के राजेंद्र को उम्मीदवार बनाया या है। एसएफआई ने बीएससी अंतिम वर्ष के मोहित सेठी को प्रधान, बीएससी अंतिम वर्ष के ही पंकज जगोता को उपप्रधान, बीए द्वितीय वर्ष की अंबिका शर्मा को महासचिव और बीए फाइल की शालू गौतम को सह सचिव के लिए चुनाव में उतारा है।

Related posts