
कुल्लू। सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि विभिन्न कंपनियों से लोकल एरिया डेवलेपमेंट आथारिटी के तहत जमा राशि का सदुपयोग कर घाटी के विकास कार्यों में होगा। महेश्वर सिंह शनिवार को लगघाटी के शालंग दौरे पर यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
महेश्वर सिंह ने कहा कि लगघाटी के किसानों और बागवानों की सुविधा हेतु सब्जी मंडी का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इस बारे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी के निर्माण से यहां के लोगों को विपणन की सुविधा घर द्वार में ही मिलेगी। महेश्वर सिंह ने शालंग के आसपास के रास्तों तथा सिंचाई कूहल के रखरखाव, शालंग स्कूल भवन निर्माण के लिए हर संभव आर्थिक सहयोग देने की बात भी कही।
इस दौरान उनके साथ द्रंग से हिलोपा नेता कपिल देव, जिला उपाध्यक्ष मोहर सिंह, महामंत्री प्रेम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, कुल्लू मीडिया प्रभारी नवीन, स्थानीय इकाई अध्यक्ष भोले राम, उपाध्यक्ष अनूप राम, चंदे राम, महासचिव योग राज, देवी सुख, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा युवा सेनापति यशपाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
