विंटर कार्निवाल में कुल्लू का दबदबा

कुल्लू। विंटर कार्निवाल मनाली में कुल्लू कालेज का दबदबा रहा। कालेज ने विंटर कार्निवाल में तीन ट्राफियों पर कब्जा जमाया। टीम इंचार्ज खेमचंद ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू कालेज के विद्यार्थियों ने क्लासिकल डांस, टैलेंट शो और ग्रुप सांग में दूसरा स्थान हासिल कर कुल्लू कालेज का नाम ऊंचा किया।
प्रतियोगिता में कुल्लू कालेज की अंजना ठाकुर ने क्लासिकल डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। टैलेंट शो में कुल्लू कालेज के राज सोनी ने दूसरा स्थान झटका। ग्रुप सांग में यशवंत, पीयूष गौतम, वीरेंद्र, दिनेश, अजय, दीवान, राज सोनी और मुकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कुल्लू कालेज के मुकेश और दीवान चंद ने वायस आफ विंटर कार्निवाल के अंतिम राउंड तक बेहतर प्रदर्शन किया। लाहौल नृत्य में दीपिका, सोनम, केसंग, तेजिंन लोमो, तेजिंन, निशा, यशी, वंदना, पिंकी और प्रियंका आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया।
टीम इंचार्ज प्रो. खेम चंद ने बताया कि कालेज के विद्यार्थी ने थोड़े से समय में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर कालेज का नाम ऊंचा किया है। विंटर कार्निवाल से लौटने के बाद कालेज प्रधानाचार्य डा. धनेश्वरी शर्मा ने कालेज विद्यार्थियों और टीम इंचार्ज प्रो. खेम चंद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कालेज के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कालेज का नाम ऊंचा किया है।

Related posts