
कुल्लू। वन विभाग द्वारा वन संपदा की रक्षा करने के लिए की जा रही वन रक्षकों भर्ती के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है। वन वृत्त कुल्लू में 23 मई को प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता के लिए भर्ती की जा रही है। 23 से 30 मई तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया जिला मुख्यालय के साथ सटे आईटीबीपी के प्रशिक्षण संस्थान बबेली में आरंभ होगी। वन वृत्त कुल्लू के अरण्यपाल गिरीश होजूर ने बताया कि आठ दिन तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता को पास करना होगा। इसके लिए विभाग ने अभ्यर्थियों को पत्र जारी कर दिए हैं। अगर किसी उम्मीदवार को पत्र नहीं मिला है तो वह भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। 23 मई को ए अक्षर नाम के उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे। 24 को बी, सी, डी, ई और एफ, 25 मई को जी, एच, आई और जे, 26 मई को के, एल और एम, 27 मई को एन, ओ, पी और क्यू, 28 मई को आर, 29 मई को एस नाम के अभ्यर्थी, 30 मई को टी, यू, वी, डब्लयू, एक्स, वाई तथा जेड नाम के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।
