‘लोकसभा चुनाव में भाजपा की कब्र खोदेंगे मोदी’

पणजी: कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कब्र में दफन कर देंगे, जिन्हें पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है।

फ्रांसिस्को ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी को भाजपा चयन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में पहले ही विवाद सामने आ चुका है, जो आगामी लोकसभा चुनाव में इसे नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सिर्फ देश के लिए ही नहीं, बल्कि स्वयं भाजपा के लिए भी विभाजनकारी हैं।’’

Related posts