रोजाना जारी रखा जाए उड़ान शेड्यूल

केलांग। यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए लाहौल-स्पीति भाजपा ने हेलिकॉप्टर की लगातार उड़ानों की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में लाहौल भाजपा मंडल अध्यक्ष दोरजे उपासक ने चुनाव आयोग के साथ ही जीएडी से मांग की है कि लाहौल के लिए मौसम साफ रहने की सूरत में लगातार उड़ानों की व्यवस्था की जाए। उपासक ने कहा कि कुल्लू से लाहौल आने वाले यात्रियों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। लिहाजा, मौसम साफ रहने की सूरत में हेलिकॉप्टर की नियमित उड़ानें जारी रखी जाएं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में अभी भी जेबीटी के कुछ परीक्षार्थी फंसे हुए हैं। जबकि, लाहौल में कृषि कार्य का समय निकलता जा रहा है। कुल्लू में अभी भी लाहौल के सैकड़ों किसान फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी की आम जनता के साथ ही यहां तैनात कई सरकारी कर्मचारी भी उड़ान के इंतजार हैं। दोरजे उपासक ने उपायुक्त लाहौल स्पीति वीर सिंह ठाकुर और जीएडी से अपील की है कि उड़ानों का शेड्यूल शाम पांच बजे से पहले जारी किया जाए। वहीं, यात्रियों के नाम की सूची भी शाम होने से पहले ही बोर्ड पर चस्पां कर दी जाए। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा बहाल होने में अभी कम से कम दो सप्ताह का समय लग सकता है। लिहाजा, चुनाव आयोग से अपील की जाती है कि उड़ानों को हर दिन जारी रखा जाए।

Related posts