राहुल गांधी पहुंचे पठानकोट, उमड़ा जनसलाब, भाजपा पर बरसे खड़गे

राहुल गांधी पहुंचे पठानकोट,  उमड़ा जनसलाब, भाजपा पर बरसे खड़गे
चंडीगढ़

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब में राहुल गांधी, गांधी परिवार के चौथे नेता के रूप में पठानकोट में जनसभा करने जा रहे हैं।पठानकोट अंतरारष्ट्रीय सीमा से सटा जिला है। इसलिए केंद्रीय व पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां पूरी चौकसी बरत रही हैं। हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा तंत्र मजबूत कर दिया गया है। राहुल की सुरक्षा के दस्ते पठानकोट पहुंच चुके हैं। राहुल की पंजाब यात्रा का गुरुवार को अंतिम दिन है।

भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में आज आखिरी दिन है। गुरुवार को पठानकोट के सरना में कांग्रेस की जनसभा हो रही है। जनसभा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद हैं। राहुल से पहले पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा ने जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा पर बरसे खड़गे
वहीं अपने भाषण में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा चोर है। जनता कांग्रेस को चुनकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, मणिपुर और कर्नाटक में सरकार बनाती है। भाजपा विधायकों को डरा धमकाकर अपने साथ मिलाकर सरकार बना लेती है। खड़गे ने कहा कि दो दिन की भाजपा की मीटिंग हुई लेकिन इस दौरान देश की समस्याओं पर जिक्र नहीं हुआ। 400 दिन में सरकार कैसे बनानी है बस इस पर ही मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे और ईडी के बल पर देश पर कब्जा रखना चाहती है।
देर शाम पठानकोट पहुंचे राहुल गांधी शाह कॉलोनी से गाड़ी में ही सरना स्थित रैली स्थल पर पहुंचे। आधा घंटा जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी पैदलयात्रा में शामिल होंगे और सुजानपुर में दोपहर का खाना खाकर माधोपुर के रास्ते जम्मू-कश्मीर में दाखिल होंगे।

राहुल गांधी गांधी परिवार के चौथे नेता के रूप में पठानकोट में जनसभा करने जा रहे हैं। इससे पहले 1980 में दो बार इंदिरा गांधी और 1985 में राजीव गांधी पठानकोट में जनसभा कर चुके हैं। वहीं 2019 और 2022 में प्रियंका गांधी पठानकोट आ चुकी हैं। राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी एक बार काठगढ़ मंदिर में माथा टेकने आई थीं लेकिन पठानकोट नहीं आई थीं।

Related posts