राष्ट्रीय समूहगान में गुरु नानक स्कूल अव्वल

डलहौजी (चंबा) भारत विकास परिषद की डलहौजी शाखा की ओर से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता व भारत को जानो प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में डलहौजी व आस-पास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्कूल के छात्रों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। समूहगान प्रतियोगिता में डलहौजी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में डलहौजी के एसडीएम संजय धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा डा जीएस ढिल्लो कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। भारत को जानो प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डलहौजी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, सेक्रेड हर्ट ने द्वितीय व गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में डीपीएस ने प्रथम, गुरु नानक पब्लिक स्कूल द्वितीय व सेक्रड हर्ट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर डी एसपी डलहौजी रमण शर्मा, केप्टन एनएस भंडारी ,नवदीप भंडारी, आयकर अधिकारी परमजीत सिंह, विनोद महाजन, बलदेव खोसला, टीडी रल्हन, परमजीत सिंह, रामपाल, सुवीर आहूजा, सिस्टर सुनीता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts