राजीव गांधी हत्‍याकांड: आतंकवाद पर नरम नहीं होना चाहिए: पीएम

नई दिल्ली: राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सवाल उठाए। पीएम ने कहा, रिहाई का फैसला कानूनी तौर पर सही नहीं। किसी सरकार या पार्टी को आतंकवाद पर नरम रवैया नहीं अख्तियार करना चाहिए।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि रिहाई का जयललिता का फैसला गलत है। हमारी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। केंद्र सरकार कानूनी कदम उठाएगी।

जनता दल यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने कहा कि चाहे अफजल गुरू को फांसी देना का मामला हो या फिर राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने की बात, दोनों ही फैसला वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा

Related posts