रक्तदान में जरूर भाग लें युवा : लखनपाल

हमीरपुर। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि रक्तदान महादान है, युवाओं को रक्तदान कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आवश्यकता के समय अस्पताल में जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके। लखनपाल हमीरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यातिथि ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य विभाग को नियमित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन करना चाहिए जिससे ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। एपीएमसी चेयरमैन प्रेम कौशल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, कांगरेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, केसीसीबी निदेशक अनिल वर्मा, पीसीसी डेलिगेट सुरेश कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रानी, सेवादल के जगजीत ठाकुर, हिमफेड सदस्य आरसी डोगरा, बलविंद्र सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts