यौन शोषण में फंसे तहलका के संपादक का इस्तीफा, हरकत में गोवा पुलिस

यौन शोषण में फंसे तहलका के संपादक का इस्तीफा, हरकत में गोवा पुलिस

नई दिल्ली: तहलका पत्रिका के सम्पादक तरुण तेजपाल के द्वारा अपनी बेटी की आयु जितनी महिला पत्रकार का यौन शोषण करने का मामला सामने आने पर तरुण तेजपाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार यौन शोषण मामला सामने आने पर गोवा पुलिस हरकत में आ गई है और उसने उस होटल की फुटेज मांगी है जहां ये वाकया पेश आया।

गौरतलब है कि गोवा के होटल में थिंक इंडिया फेस्ट के दौरान तेजपाल पर महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि यौन शोषण मामले पर तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि वे गोवा सरकार के संपर्क में है और इस संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि इस मामले संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है और इसकी निष्पकक्ष जांच होगी। वहीं तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी ने कहा कि उचित कार्रवाई के लिए वक्त चाहिए। तहलका की प्रबंध संपादक ने कहा कि हम पीड़ित लड़की के संपर्क में हैं।

Related posts