यूपी चुनाव में उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता करेंगे प्रचार, सूची में हैं ये नाम शामिल

यूपी चुनाव में उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता करेंगे प्रचार, सूची में हैं ये नाम शामिल

हरिद्वार
यूपी चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के अलावा कई नाम सूची में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से 70 भाजपा नेता यूपी जाएंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की ओर से इनके नामों की सूची जारी की गई है। सूची में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत आदि के नाम शामिल हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक यूपी चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, राजपुर विधायक खजान दास है।

Assembly election 2022: मतों में जिसकी ज्यादा हिस्सेदारी, उसकी ही होगी प्रदेश में सरदारी

हिमांशु चमोली, संजीव चौहान सहित कई नाम
इनके अलावा विधायक आदेश चौहान, मुकेश कोली, महेश जीना, राम सिंह कैडा, अनिल शाही, प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, कृष्ण कुमार सिंघल, भारत भूषण चुघ, आदित्य कोठारी, ऋषि कंडवाल, कुंदन परिहार, शिव अरोड़ा, खूब सिंह, सौरभ थपलियाल, मधुसूदन जोशी, हिमांशु चमोली, संजीव चौहान, कमलेश कुमार सैनी, विक्रम कंडारी, जगमोहन चंद, विकास शर्मा, मोहित कौशिक आदि शामिल हैं।

Related posts