युवती का अपहरण कर किया दुराचार

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी में एक युवती का अपहरण कर दुराचार करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खराहल क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सात अक्तूबर को गुम्मा निवासी शंभू उसे एक स्थानीय महिला के साथ मिलकर अगवा करके गुम्मा ले गया। फिर वहां वह उसके साथ दुराचार करता रहा। इस बीच वह किसी तरह उसके चंगुल से भागने में सफल हुई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन का जिम्मा एसआई योगराज को सौंपी है।

खखनाल से मोटर साइकिल चोरी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे खखनाल से चोरों ने एक मोटर साइकिल को चोरी कर लिया है। पुलिस ने मोटर साइकिल मालिक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में खखनाल निवासी विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मनाली में मोटर साइकिल पार्क किया था। स्वयं बाजार में खरीददारी करने निकला। वापस लौटने पर मोटर साइकिल मौके से गायब पाई। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts