युवकों पर गंडासे से हमला

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल बाजार में तीन युवकों ने दुकान में घुसकर दो युवकों पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे युवक लहूलुहान हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात के हमलावर भाग निकले हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक टाहलीवाल में दुकान करने वाले नंगल कलां निवासी सुभाष चंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार देर शाम वह और एक अन्य युवक अजय कुमार दुकान में बैठे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में संजीव कुमार, हरदीप सिंह एवं सतिंद्र सिंह दुकान पर आए और अजय कुमार पर गंडासों तथा लाठियों से हमला कर दिया। इससे अजय कुमार लहूलुहान हो गया। बीच बचाव पर उसे भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद घायल युवक को हरोली अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया की हमलावरों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Related posts