माह बाद चिड़गांव से धरा हत्या का आरोपी

कुल्लू। हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक कथित आरोपी को ब्रो पुलिस ने एक माह बाद शिमला जिला के चिड़गांव के झाबल गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था, जिसमें एसएचओ ब्रो प्रेम लाल, हैड कांस्टेबल अमर, कांस्टेबल मिश्रा तथा टिक म शामिल थे। टीम ने पिछले चार दिनों से चिड़गांव में डेरा डाल कर आरोपी पर पैनी नजर रखे हुए थे। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में दो आरोपियों को पहले की पुलिस हिरासत में ले चुकी है। बबलू निवासी चिड़गांव शिमला वारदात के दिन से ही फरार चल रहा था। घटना पिछले माह 21 फरवरी की है। बायल स्थित प्रोजेक्ट एरिया में घटी थी, जहां पर मृतक राजकुमार निवासी बायल, बबलू, मणिकर्ण घाटी के गोविंद सिंह तथा गिरी राज का किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें राजकुमार गंभीर हालात में घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। पुलिस ने 341, 323 तथा 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। 26 फरवरी को राजकुमार की मौत हो गई थी और पुलिस ने मामला 341, 302 तथा 34 आईपीसी की तहत नए सिरे से मामला दर्ज किया। एसपी कुल्लू अशोक कुमार ने बताया की गोविंद सिंह तथा गिरिराज बायल प्रोजेक्ट में काम करते थे, जबकि बबलू यहां एक ढाबे में कार्यरत था। केस के कथित आरोपी को पुलिस की स्पेशल टीम ने शिमला के चिड़गांव के झाबल गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Related posts