मालगांव के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

अल्मोड़ा। नगर से लगी ग्राम पंचायत मालगांव में एक और पोलिंग बूथ बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए अभियान चलाने की मांग की।
टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में ग्राम पंचायत क्षेत्र में मात्र एक ही पोलिंग बूथ है। मतदाताओं की संख्या को देखते हुए एक और पोलिंग बूथ पटवारी चौकी अथवा जन मिलन केंद्र में बनाया जाए। उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 2200 मतदाता हैं, लेकिन 1397 लोगों के नाम ही सूची में दर्ज हैं। छूटे हुए लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल करने को अभियान चलाया जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में गणेश बिष्ट, विनोद थापा, चंदन बनौला, हरीश बनौला, हरीश बिष्ट, राजू बिष्ट, भीम बिष्ट, अनिल बिष्ट, शंकर अधिकारी, मोहन बिष्ट, रोहित मेर, तन्नू, अन्नू, गोविंद बिष्ट, खड़क धनिक, महेंद्र बिष्ट, दीपू, कुशाल बिष्ट, दीपक बिष्ट, संजय मेहता, ईश्वर नेगी, नवीन जोशी भैरव उपाध्याय, जानकी उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, चंद्रेश उपाध्याय, भगवती मेहरा, सुनीता बिष्ट अर्जुन बिष्ट आदि शामिल हैं।

Related posts