मारपीट के तीन मामले दर्ज

गगरेट/चिंतपूणी (ऊना)। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन मारपीट के मामले सामने आए हैं। इसमें तीन व्यक्तियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर पांच लोगों को नामजद कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अंब थाने के अधीन रुसतम कुमार निवासी बणे दी हट्टी ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार दोपहर एक बजे वह एवं विशाल कुठेड़ा बांध के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने आवाज लगा कर बुलाया और आई कार्ड मांगे। उन्होंने आधार कार्ड एवं पुलिस में एंट्री का प्रमाण पत्र भी दिखाया। इसी दौरान पवन कुमार निवासी कुठेड़ा ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे उन्हें चोटें आई हैं। अन्य मामले में रोहित कांडा निवासी बसदेहड़ा ने तीन युवकों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप लगाया है। रोहित ने शिकायत में बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने रास्ता रोक कर उससे मारपीट की। इसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। उधर चिंतपूर्णी थाना के अधीन प्रकाश चंद निवासी खरोला गिंडपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव के दलजीत सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। इसमें उसकों चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts