
कोटखाई (शिमला)। चैथला गांव में महिला को खेतों में घसीट कर डंडों से पीटने वाले तीन युवकों की अग्रिम जमानत को न्यायालय ने रद्द कर दिया है। न्यायालय ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। युवकों को पुलिस रिमांड पर भेजने पर चैथला गांव के ग्रामीणाें ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को चैथला गांव के तीन युवकों संदीप, मनोज व कृष्ण चंद ने शारदा देवी को खेतों में घसीटा व डंडों से उस पर वार किए। तीनों युवक मौके पर से फरार हो गए थे। बाद में उन्हेें न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली थी, जो अब रद हो गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में फिर से पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। चैथला गांव निवासी प्रकाश ताजटा, मस्त राम ताजटा, पवन चौहान, सुनील चौहान, राम लाल, बलबीर, राजेश कुमार, अजय रमदैईक, संजय, सुरेंद्र, धर्मपाल, कपिल, संदीप ताजटा, मदन गोपाल, मस्त राम तरैईक, जोगिंद्र, रोशन लाल घाल्टा, हरि प्रकाश, प्रदीप, सुभाष, नरेंद्र, हंसराज, राकेश ताजटा, राजेंद्र, देविंद्र, सुरेंद्र ताजटा व चंद्रशेखर ने आरोपी युवकों अग्रिम जमानत रद्द कर उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने के न्यायालय के फैसला का स्वागत किया है।
पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी गौरी दत्त शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों क्री अिमम जमानत रद्द हो गई है। पुलिस ने युवकों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
