मलेशिया गए नौजवान के साथ घटा दर्दनाक हादसा, पंखें के साथ लटकती मिली लाश

  • मलेशिया गए नौजवान के साथ घटा दर्दनाक हादसा, पंखें के साथ लटकती मिली लाश 

मोगा   परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कई नौजवान विदेशों में जा कर सख्त मेहनत करते हैं परन्तु कई नौजवान जो वहां जा कर भी असफल रहते हैं और मौत को गले लगा लेते हैं। कुछ इसी तरह की ही घटना मलेशिया गए नौजवान के साथ घटी है, जिससे परेशान युवक ने मलेशिया में सुसाइड कर लिया।

 

जानकारी अनुसार मृतक परमिन्दर सिंह (25) पिता जसवंत सिंह मोगा जिले के गांव कोटला राय का रहने वाला है, परमिन्दर शादीशुदा है और उसकी डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है। परमिन्दर सिंह 13 अक्तूबर को मलेशिया गया था जबकि 17 अक्तूबर को उसकी लाश पंखे के साथ लटकती हुई मिली।

 

परमिन्दर के पिता ने बताया कि उसका पुत्र खुदकुशी नहीं कर सकता और उसके पुत्र का किसी ने कत्ल किया है और साजिश के अंतर्गत इस मामले को खुदकुशी का मामला बनाया जा रहा है। पंजाबी सामाजिक संस्था मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परिवार की मदद करेंगी।

Related posts