मनाली क्षेत्र में कल गुल रहेगी बत्ती

पलचान/मनाली। विद्युत उपमंडल मनाली के तहत 11 केवी विद्युत लाइनों की आवश्यक रखरखाव और रिपेयर कार्य के चलते गांव रांगडी, सिमसा, छियाल,कन्याल, नसोगी, बलसारी, ढुंगरी, मनाली गांव, वशिष्ठ, मनाली माल रोड, माडल टाऊन, भजोगी, मिशन अस्पताल, सिविल अस्पताल, टेलीफोन केंद्र, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, सर्किट हाउस, लॉग हट तथा इनके साथ लगते क्षेत्रों में 22 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल मनाली के सहायक अभियंता विकास शर्मा ने कहा कि उपरोक्त क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ।

Related posts