मंडेला के रूप में खोया महान नेता : डा. सांग्ये

मैकलोडगंज। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसंग सांग्ये ने साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे नोबेल पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यहां पत्रकार वार्ता में डा. सांग्ये ने कहा कि समाज के शोषित और दलित वर्ग के लिए काम करने वाले नेल्सन मंडेला ने मानवता के लिए विश्व में अनूठा उदाहरण पेश किया। उनका जाना पूरे विश्व के लिए दुखद है। मंडेला जैसी शख्सियत की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। जब वह लॉ स्टूडेंट थे तो उन्होंने मंडेला के आंदोलन के बारे में पढ़ा था, जिसने पूरे विश्व में छाप छोड़ी और वर्ग विशेष को राहत दिलाई।
साउथ अफ्रीका के वर्तमान राष्ट्रपति जैकब जुमा को भेजे शोक संदेश में सिक्योंग लोबसंग सांग्ये ने कहा कि आज विश्व ने न केवल एक महान नेता खोया है बल्कि दुनिया को एक बेहतर इंसान से भी महरूम होना पड़ा है।

Related posts