मंडी ने सोलन को दी शिकस्त

नादौन (हमीरपुर)। गौना करौर में खेली जा रही राज्य स्तरीय एसीसी बास्केटबाल जूनियर प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। मंडी ने सोलन को 38-35 से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। हमीरपुर ने एलपीएस सनावर कन्या स्कूल को 35-17 से पराजित किया। बिलासपुर ने कांगड़ा कन्या की टीम को 34-14, मंडी ने कुल्लू को 55-38 से शिकस्त दी। ऊना ने कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 52-25 से हराया। सिरमौर ने शिमला कन्या की टीम को 36-16 के अंतर से हराया।
जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की अंडर-19 लड़के और लड़कियाें की 32 टीमें भाग ले रही हैं। लड़काें की टीम बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा, एपीएस धर्मशाला, हमीरपुर ए तथा बी, कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऊना, मंडी, चंबा, सिरमौर, कुल्लू, सोलन, स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला और लड़कियाें में बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, एपीएस डगसाई, शिमला, सिरमौर, कसौली इंटरनेशनल पब्लिक, हमीरपुर, सोलन, मंडी की टीमें शामिल हैं।

Related posts