
भरमौर (चंबा)। स्थानीय मंडल भाजपा की बैठक गरोला में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि जुलकान ने की। इसमें कांगड़ा -चंबा के संगठन मंत्री डा. संजय ठाकु र व अनुसूचित जनजाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष जियालाल कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर विशेष रूप से मंडी उप चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। अनुसूचित जनजाति मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष जियालाल कपूर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पांच महीने में मात्र बदले की भावना से काम किया है। जो योजनाएं धूमल सरकार के समय शुरू हुई थी, उनके नाम बदल दिए गए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़े हुए हैं। पूर्व धूमल सरकार ने जो चुनावी वादे किए थे उन्हें छह माह में पूरा कर दिया था। जो वादे नहीं किए थे, उनको भी भाजपा ने पूरा किया। कांग्रेस राज में भरमौर विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कोई भी नया विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है और न हीे कोई नई योजना शुरू हो पाई है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर भी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया। इस अवसर महामंत्री राकेश जरियाल, जिला चंबा भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, मंडल सचिव अशोक संख्यान, महिला मोरचा की जिला अध्यक्ष सुनीता भूषण, जोगिंद्र चौहान, हर्ष सोनी, कार्यालय सचिव बलदेव शर्मा, मीडिया प्रभारी रमेश सुलाखरिया और अनिल कुमार व गगन कुमार मौजूद रहे।
