भारतीय नृत्य मंडली मचाएगी चीन में धूम

बीजिंग: चीन में इस साल की आखिरी रात बेहद खुशनुमा होने वाली है क्योंकि एक भारतीय नृत्य मंडली टेलीविजन पर हिंदी फिल्मो के गीतों के जरिए जलवा बिखेरेगी। सीसीटीवी की ओर से नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय नृत्य मंडली ‘ताज एक्सप्रेस’ साढ़े चार मिनट तक अपना कार्यक्रम पेश करेगी। इस मंडली का नेतृत्व श्रुति मर्चेंट कर रही हैं।

चीन में इस साल यह दूसरा मौका होगा जब लोगों भारतीय तत्वों वाले किसी हुनर से परिचित रुबरू होंगे। भारतीय विषय और कलाकारों को लेकर बनी फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ पहले ही चीन में धूम मचा रही है। चीन में यह फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म में भारत और भारतीय संस्कृति के बारे में बात की गई है। कभी राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ ने यहां खूब धूम मचाई थी।

Related posts