भाजपा के भीतर मेरा टिकट काटने की साजिश: यशवन्त सिन्हा

भाजपा के भीतर मेरा टिकट काटने की साजिश: यशवन्त सिन्हा

हजारीबाग: देश के पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने आज यहां आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर कुछ लोग हजारीबाग लोकसभा सीट से उनका टिकट कटवाने की साजिश रच रहे हैं लेकिन वे अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगे, क्योंकि उनका हजारीबाग सीट से 2014 में चुनाव लडऩा और जीतना दोनों ही तय हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर एक धड़ा उनके खिलाफ साजिश रचने में जुटा हुआ है और विपक्षी पार्टियां तो उनसे खफा हैं।  सिन्हा आरोप लगाया कि विपक्षी दल उन्हें हराने के लिए बड़े पैमाने पर धन का उपयोग कर रहे हैं।

Related posts