भागने की फिराक में थे अंसल ग्रुप के मालिक, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से लिया हिरासत में

नई दिल्ली
pranav ansal
धोखाधड़ी के आरोपी अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल को दिल्ली हवाईअड्डे से हिरासत में लिया है। दोनों भारत छोड़कर लंदन भागने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। जिसके बाद ही दिल्ली हवाईअड्डे पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी के लगभग दो दर्जन मामले प्रणव अंसल के खिलाफ दर्ज हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। अपने ऊपर लगातार दर्ज हो रहे मामलों के चलते दोनों ने देश छोड़ भागना उचित समझा, लेकिन उनके इस कदम से पहले ही लखनऊ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

प्रणव अंसल रविवार को देश छोड़कर भागने वाले थे, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, लखनऊ पुलिस द्वारा जारी किए गए लुक आउट नोटिस से दोनों अंजान थे।

अंसल ग्रुप ने गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पे थे। जिसके बाद लोगों ने इस मामले केस दर्ज करवाया था।

प्रणव अंसल के विरूद्ध विभूतिखण्ड थाने में 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभूति खंड थाने की टीम को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।

Related posts