
सोलन: बुधवार को सड़क किनारे कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सलोगड़ा के नजदीक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत जाबली निवासी अमरनाथ सड़क पर कार्य कर रहा था कि इस दौरान एक बाइक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार से आई और अमरनाथ को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अमरनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

