
अमृतसर : एक्साइज व टैक्सेशन मोबाइल विंग ने दिल्ली से आ रहे एक व्यापारी से आज फिर 19.50 लाख का सोना बरामद कर उस पर 10 लाख रुपए जुर्माना किया है।
जानकारी के अनुसार मोबाइल विंग के अमृतसर जालंधर रेंज के डिप्टी कमिश्नर एच.पी.एस. गोत्रा व सहायक कमिश्नर पी.के. मल्होत्रा को इस संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर हरकत में आई आबकारी व कराधान टीम ने ई.टी.ओ. जपसिमरन सिंह के नेतृत्व में मानांवाला के निकट ट्रैप लगाकर एक बस को घेर लिया। यात्रियों के सामान कीतलाशी लेने पर एक यात्री से 19.50 लाख रुपए का सोना बरामद हुआ जिस पर विभाग ने 10 लाख रुपए जुर्माना वसूला।
उल्लेखनीय है कि ई.टी.ओ. जपसिमरन ने बीते दिन भी एक व्यापारी से 25 लाख रुपए जुर्माना वसूल कर 2 दिन में 35 लाख रुपए जुर्माना राशि प्राप्त की। इस संबंध में मोबाइल विंग के डिप्टी कमिश्नर गोत्रा ने कहा कि बिना बिल माल को पकडऩे में विभाग और भी तेजी लाएगा।
