बर्फ की चमक से दर्जनों पंचायतों में अंधेरा

पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमपात और बारिश भले ही फसलों के लिए वरदान माने जा रहे हों लेकिन इससे हजारों लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। घरों के बाहर बिछी बर्फ की चांदी से उजियारा है लेकिन मकानों के अंदर बिना बिजली के अंधेरा पसरा है।
बर्फबारी के चलते बिजली की तारें टूटी गई हैं। भारी हिमपात से विद्युत बोर्ड के इंतजाम भी धरे के धरे रह गए हैं। भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने कहा कि उनके गांव बड़ाग्रां में बर्फ न के बराबर है। लेकिन बोर्ड बार-बार गुजारिश करने के बावजूद बिजली की टूटी हुई तारों को जोड़ने में आजकल का बहाना कर रहा है। कहा कि जब पतलीकूहल में बिजली घंटों में बहाल की जा सकती है तो फिर बड़ग्रां में क्यों नहीं?
उन्होंने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। बंडाग्रंा के अलावा पनगां, शेगली, बराण, मोहिला और रायसन क्षेत्रों समेत दर्जनों पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता प्रवेश कुमार ने कहा कि जल्द ही बिजली बहाल की जाएगी। उन्होंने मनाली में बिजली बहाल होने की बात भी कही है।

Related posts