
बीबीएन: थाना बद्दी के तहत एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 114 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार अजय शर्मा पुत्र रिखी राम शर्मा निवासी गांव चौलडा तहसील एवं जिला हमीरपुर हाल सिक्योरिटी गार्ड स्पिनिंग मिल गुल्लरवाला बद्दी, दुकानों के आगे घूम रहा था।
जैसे ही उसकी नजर पुलिस पार्टी पर पड़ी तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा लेकिन एसआईयू की टीम ने उसे पकड़ लिपा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 114 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

