बंजार में कारदार संघ स्की विलेज के संग

कुल्लू। करोड़ों रुपये के बजट वाले प्रस्तावित स्की विलेज को लेकर बंजार कांग्रेस और कारदार पक्ष में नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों संगठनों ने साफ किया है कि स्की विलेज बने पर जिस स्थल पर निर्माण होना है, वहां वास करने वाली तमाम जोगनियों और देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ न की जाए।
जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत और बंजार देवी-देवता कारदार संघ के प्रधान सत्य देव नेगी ने कहा कि यहां के देव स्थलों का सही ढंग से विस्तार करना चाहिए। स्की विलेज इन्हें अपने टूरिज्म प्रोजेक्ट में शामिल करें। देव स्थलों के रख रखाव और उनके संरक्षण के लिए स्की विलेज कंपनी को निर्माण कार्य आरंभ करने से पूर्व अलग से मास्टर प्लान तैयार करना चाहिए।
भाजपा के जिला महामंत्री भीम सेन शर्मा ने कहा कि स्की विलेज का निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के हकों को ठेस पहुंचेंगी। साथ ही यहां के देव स्थलों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ेगा। सेन ने कहा कि भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध मनाली में बनने वाले स्की विलेज में पांच सितारा स्तर के 700 कमरों का निर्माण के अलावा यहां हजारों युवाओं को नौकरी देने की योजना है।

पर्यटन कारोबार को मिलेगा फायद
बंजार विस से कांग्रेस के विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि स्की विलेज निर्माण से पर्यटन और आर्थिक रूप से कुल्लू-मनाली के साथ प्र्रदेश का नाम विश्व मानचित्र में और उठेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्की विलेज बनने से यहां की देव आस्था का ध्यान सबसे पहले रखना चाहिए।

Related posts