फलफूल रहा नशे का काला कारोबार, 1.75 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां होनी थी सप्लाई

कानपुर

बिठूर पुलिस ने पौने दो करोड़ कीमत की चरस के साथ दो को किया गिरफ्तार

लॉकडाउन में चरस तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो शातिरों को एसटीएफ कानपुर यूनिट ने शनिवार को मंधना रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से पौने दो करोड़ रुपये की चरस बरामद हुई है।

एसटीएफ सीओ टीबी सिंह ने बताया कि दबोचे गए चौबेपुर के निगोही निवासी महेश और बिहार के पश्चिमी चंपारण के धूमनगर सोफवाटोला के राजकिशोर राम के पास से 35 किलो चरस बरामद हुई है।
दोनों बिहार के मोतिहारी से चरस लेकर कानपुर और उसके आसपास के जिलों में सप्लाई करने आए थे। महेश का पिता शैलेंद्र भी तस्करी में शामिल है। उसकी तलाश की जा रही है।
चरस तस्करी का मास्टरमाइंड मोतिहारी निवासी असलम के गिरोह में गुड़िया नाम की एक महिला भी शामिल है। पकड़ी गई चरस रोडवेज बस से लाई गई। इस लिए चालक और कंडक्टर की भी भूमिका जांची जा रही है।

 

Related posts