प्राथमिक स्कूल समताना में नौनिहाल असुरक्षित

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक स्कूल समताना खुर्द में नौनिहाल खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल का एक कमरा गिरने की कगार पर है। जबकि अन्य तीन की हालत भी काफी खस्ता है। वर्तमान में स्कूल में पांच दर्जन छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग अनजान बना हुआ है। हालांकि स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 1965-66 में हुआ था। करीब 48 वर्ष पहले स्कूल का भवन चार स्लेटपोश कमरों से बना है। चारों कमरे कच्चे स्लेटपोश हैं लेकिन वर्तमान में चारों कमरों की हालत खस्ता है। एक कमरा गिरने की कगार पर पहुंच गया है जिससे तीन अन्य कमरों को भी खतरा है। खस्ताहाल कमरे में कक्षाएं नहीं लगती हैं लेकिन तीन अन्य कमरों में बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन कमरों में बारिश के मौसम में छतों से पानी टपकना शुरू हो जाता है। बरसात के मौसम और भारी बारिश के दिनों में बच्चों को छत से टपकते पानी के नीचे पढ़ाई करने पर मजबूर होना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन की मांग के बावजूद कमरे को असुरक्षित घोषित नहीं किया जा सका है। अन्य तीन कमरों की हालत भी कुछ खास अच्छी नहीं है।
स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान अनीता कुमारी, प्रधान रोमा कुमारी, वार्ड पंच अमर सिंह, रत्न सिंह, सुलोचना देवी, मीरां देवी, विद्या देवी, अनिल कुमार, कर्म चंद, संतोष कुमार, विपिन कुमार आदि ने शिक्षा विभाग से खस्ता हाल कमरों को शीघ्र असुरक्षित घोषित कर नए भवन का निर्माण करवाने की मांग की।
उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि उनके पास जिस भी असुरक्षित भवन का प्रस्ताव आता है। उसे लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेज देते है परन्तु अधिशासी अभियंता बड़सर कार्यालय से सहयोग न मिलने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से प्रयास करने के बावजूद कोई हादसा होता है तो लोक निर्माण विभाग जिम्मेवार होगा।

बाक्स जरूर लगा लें….

कैसी है आपके स्कूल भवन की हालत … हमें बताएं
यदि आपके आसपास स्थित स्कूल भवन की हालत खस्ता है, बच्चों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। बार-बार आग्रह के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है तो हमें बताएं, हम आपकी समस्या को बेहतर ढंग से विभाग के समक्ष उठाएंगे। सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को लेकर आप हमें अपनी प्रतिक्रिया भी भेज सकते हैं। विभाग को सुझाव भी दिए जा सकते हैं, आप हमें निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यालय दूरभाष….01972-221540, फैक्स…..01972-221720

——
स्कूल वाली खबर में जोड़ दें…..
लोक निर्माण विभाग बड़सर अधिशासी अभियंता पीएस धीमान का कहना है कि कार्यालय में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य हो रहा है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। यदि किसी को समस्या आती है तो वह उनके समक्ष रखें, समाधान किया जाएगा।

Related posts