
बद्दी (सोलन)। शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी में अंतर विभाग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग ने 195 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। सेकेंडरी वर्ग ने 135 अंक लेकर दूसरा तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग ने 110 अंकर लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य बीआर सैनी ने बताया कि भौतिकी, रसायन, जैविक तथा सामान्य ज्ञान विषयों पर विज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने सर्वाधिक 195 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में खुशी, रोहन, शालिनी, श्रुति, प्रियंका, प्रिया, सत्य प्रकाश, सिमरन, सानिया तथा नागमणी की टीम शामिल थी। सेकेंडरी वर्ग में 9वीं तथा दसवीं के विद्यार्थी हिमांशु, नवीन, निशिमा, नेहा, अनिमेष, शीतल, निकिता ने 135 अंकों के साथ दूसरा तथा 11वीं तथा 12वीं कक्षा के वर्ग में समेंथा, साक्षी, दलजीत, तनुज,अजीत, विकास, गुलशन, राजन, श्वेता तथा गुरदीप की टीम ने 110 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर शिक्षक मोनिका, नरेश, बिंदिया, निर्मल सिंह, निशा तथा सुनील कुमार मौजूद रहे।
