प्रवक्ता पद की मांग पर डीपीई संघ लामबंद

ऊना। डीपीई संघ ऊना की अहम बैठक रविवार को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें संघ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनका सबसे प्रमुख मुद्दा डीपीई को आज दिन तक प्रवक्ता पद का दर्जा न मिलना है। डीपीई संघ को ग्रेड-पे से भी वंचित रखा गया है।
इस दौरान डीपीई संघ के प्रादेशिक चुनाव के बारे में भी रणनीति तैयार की गई। संघ के महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे, जिससे लंबित मांगों पर उचित कार्रवाई की जा सके। सरकार ने 2007 के बजट में भी घोषणा की थी कि सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताआें को डीपीई पदनाम दिया जाएगा। बैठक में मुख्य एजेंडा आने वाले प्रदेश डीपीई संघ के चुनाव की रणनीति के बारे में रहा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संजय वशिष्ठ, महासचिव राजेंद्र सिंह, प्रेस सचिव डा. मुनीष राणा, विशाल वशिष्ठ, मनजीत, दर्शन सिंह, यशपाल, धीरज कुमार, जगतार सिंह, श्याम लाल, एडीपीईओ अनिल शर्मा, विकास कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts