प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप बढ़ा

शिमला : प्रदेश में बीते शनिवार को ऊंची पर्वत शृंखलाओं में हुए हल्के हिमपात से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। हल्के हिमपात के बाद प्रदेश के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा और धूप खिली रही लेकिन धूप के साथ हल्की हवा चलने से ठंड का भी अहसास होता रहा। शाम ढलते-ढलते कंपकंपा देने वाली ठंड बढऩे लगी है।

रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया। केलांग में जहां न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं मनाली का न्यूनतम तापमान भी -1.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह कल्पा में न्यूनतम तापमान -2.2, शिमला 4.5, सुंदरनगर 2.8, भुंतर 2.4, धर्मशाला 8.8, ऊना 6.3, मंडी 4.1, नाहन 8.1 और सोलन 2.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन ङ्क्षसह ने बताया कि प्रदेश में आगामी 29 नवम्बर तक इसी प्रकार मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे दिन के मुकाबले रातें और सर्द हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 29 नवम्बर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बर्फ व बारिश से प्रदेश में शुष्क ठंड से राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से नदियों का पानी जमने लगा है। प्रदेश की तकरीबन सभी झीलें जम गई हैं जिससे पानी के जलस्तर में कमी आ रही है। नदियों के गिरते जलस्तर से बिजली उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment