
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महांसघ की अंब में हुई राज्य स्तरीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की वार्षिक गतिविधियाें पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि संघ की आगामी बैठक 31 मई, एक जून को किन्नौर में तथा 13 और 14 सितंबर को मंडी में होगी। नव वर्ष कार्यक्रम 31 मार्च को गुरु पूर्णिमा के मौके पर मनाएंगे। इस दिन गुरु वंदन कार्यक्रम का जिला स्तर पर आयोजन होगा और वार्षिक सदस्यता अभियान अप्रैल में चलाया जाएगा। संघ प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में अपना पे कमीशन बैठाने का पुरजोर विरोध करता है।
प्रत्येक जिला इकाई अपने जिला से संगठन का मांग पत्र शीघ्र ही प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें। संघ ने सरकार से मांग की है कि अध्यापकों की पदोन्नति होने पर ग्रेड पे कम होने का विरोध किया जाएगा। डीपीई को लेक्चरर का ग्रेड पे दिया जाए। वर्तमान में डीपीई लेक्चरर को मिल रहा ग्रेड पे पीटीआई के ग्रेड पे से भी कम है। जबकि डीपीई, पीटीआई से पदोन्नति पाने पर ही बनते हैं। पैरा टीचर व प्राथमिक सहायक अध्यापकाें को शीघ्र ही नियमित किया जाए। कमीशन पास कंप्यूटर अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं और अन्य कं प्यूटर शिक्षकों के लिए स्थायी पालिसी शीघ्र बनाई जाए। अनुबंध अध्यापकों को तीन वर्ष बाद नियमित किया जाए। चिकित्सा भता एवं आवास भत्ता पंजाब की तर्ज पर दिया जाए।
बैठक में राज्य महामंत्री रजनीश चौधरी, राज्य संगठन मंत्री जगवीर चंदेल, राज्य उपाध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, जिला ऊना प्रधान सुधीर गौतम, महासचिव सुशील मल्होत्रा, महामंत्री राकेश कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा, चंबा के प्रधान अनिल चौधरी, बलदेव मिन्हास, नरेश कुमार, हेमराज, संजीव कुमार, भजन लाल, अरुण कुमार, सुरिंद्र कुमार, शिव कुमार, अश्वनी शर्मा, सुदेश कुमार, राकेश वर्मा, रशीद महोम्मद, यशपाल शर्मा, ललिता, मोहन शर्मा, बलवीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, राकेश शर्मा, शिव लाल गोस्वामी, अमरीश डोगरा, धीरज शर्मा, मोहन लाल कौंडल, अरुण धीमान सहित प्रत्येक जिला से राज्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
