पुलिस ने तलब किया तांत्रिक

ऊना। जिले के एक गांव में पिछले दिनों महिला की संदिग्ध मौत को लेकर आखिर पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है। पता चला है कि आरंभिक छानबीन के बाद जल्द ही इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। अमर उजाला ने महिला की मौत के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले की छानबीन के चलते शनिवार को ऊना पुलिस ने उक्त तांत्रिक को थाने तलब किया। जिससे महिला का उपचार करवाया जा रहा था। उधर, मृतका के परिजनों ने तांत्रिक पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि शनिवार को तांत्रिक ने इस आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि वह केवल उसे देवता के मंदिर में माथा टेकने के लिए ले जाता था। उसने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत के मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जहां उनके पक्ष सुने गए हैं। एसपी ने कहा कि जल्द ही मामले पर पुख्ता निर्णय लिया जाएगा।

Related posts