पुलिस ने चोरी का मोटरसाइकल किया बरामद

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने दो माह पूर्व मैहरे बाजार से चोरी हुए मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चकमोह गांव के प्रदीप शर्मा ने 11 दिसंबर 2012 को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मोटर साइकिल नं. एचपी 21ए 6594 मैहरे बाजार से चोरी हो गया । पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। दो माह बाद पुलिस को मोटर साइकिल गांव डिहर डॉ. तलमेहड़ा तहसील बंगाणा में बरामद हुआ है। डिहर गांव की महिला पिंकी देवी द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई पुत्र जुल्फी राम गांव कारवीं तहसील बड़सर उसके पास छोड़ गया है। पिंकी ने बताया कि उसका भाई जुल्फी राम विदेश में नौकरी करने चला गया है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन

Related posts