पुलिस ने ककीरा स्कूल में दी दबिश

माध्यमिक पाठशाला ककीरा में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले की जांच करने के लिए पुलिस की टीम ने स्कूल में दबिश दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी चोपड़ा से पूछताछ की गई। प्रधानाचार्य के बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वह लड़की के पक्ष में हैं। उधर, स्कूल प्रबंधन समिति भी प्रधानाचार्य के बचाव में आ गई है। एसएमसी अध्यक्ष राम नरायण ने बताया कि प्रधानाचार्य मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इस कारण लड़की के घर गए थे। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर मामले की पूछताछ की। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि अधीक्षक विजय कुमार द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले की सूचना निदेशालय को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे जाने के कारण उनको सस्पेंड किया जाएगा। इसके लिए निदेशालय के आदेश आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा इस मामले में नामजद किए गए स्कूल के प्रधानाचार्य को अग्रिम जमानत मिल गई है न्यायालय के निर्देश के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्राम पंचायत चलामा की ओर से आरोपी अधीक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत प्रधान दीपा गुरंग ने बताया कि छात्रा के परिजन ग्राम सभा में उपस्थित हुए थे। इसके बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके उपायुक्त को सौप दिया जाएगा।

Related posts