पीड़ितों की मदद के लिए आएं आगे

नालागढ़ (सोलन)। उत्तराखंड में त्रासदी के शिकार हुए लोगों की मदद के लिए नालागढ़ क्षेत्र के लोग चार दिवसीय राहत कैंप लगाएंगे। रविवार से शहर के बाबा बर्फानी चौक पर चार दिनों तक चलने वाले इस राहत कैंप में एकत्रित होने वाली धनराशि को एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से और खाद्य सामग्री को ट्रक यूनियन नालागढ़ के सहयोग से देहरादून पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नालागढ़ में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो राहत कैंप में अंशदान देने वाले लोगों से धनराशि और खाद्य सामग्री को एकत्रित करेंगे।
नालागढ़ शहर के समाजसेवी मास्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कैंप की मॉनिटरिंग के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सोहन लाल, बलदेव राज, आरएस अग्रवाल, जोधा सिंह और मदन मोहन भीमा को शामिल किया है। क्षेत्रवासी जो भी अंशदान इस राहत कैंप में करेंगे, उसे एकत्रित किया जाएगा और धनराशि को उपमंडल प्रशासन के सहयोग से और खाद्य सामग्री को ट्रक यूनियन के सहयोग से वहां मिल्ट्री या राहत कैंप के सुपुर्द किया जाएगा

Related posts