पिकअप समेत 2 टिप्पर अवैध डंपिंग पर जब्त

शिमला : अवैध डंपिंग पर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नगर निगम के वन विभाग ने वीरवार रात को अवैध डंपिंग करते हुए 1 पिकअप और 2 टिप्पर अपने कब्जे में लिए हैं। वीरवार रात को निगम की टीम ने गश्त के दौरान उक्त वाहनों को अवैध डंपिंग करते हुए पकड़ा। इसमें पिकअप संजौली में और 2 टिप्पर ढली में पकड़े गए। नगर निगम की वन विभाग की टीम ने रात 11 बजकर 10 मिनट पर पिकअप को कब्जे में लिया और वहीं दोनों टिप्परों पर रात के 12 बजकर 30 मिनट पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों वाहन अवैध रूप से मिट्टी और मलबा निगम क्षेत्र में फैंक रहे थे।

नगर निगम की टीम में आरओ मनोहर, कुलवीर सिंह और दीपक फोरैस्ट गार्ड, निगम पुलिस के कांस्टेबल गोपाल और चालक मनोज कुमार शामिल रहे। नगर निगम ने उक्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। निगम के वन विभाग के अनुसार जुर्माना अदा न करने तक वाहन जब्त रहेंगे। बताया जा रहा है कि अभी तक वाहन मालिकों ने जुर्माना नहीं दिया है। वहीं शनिवार को वाहन मालिकों की ओर से जुर्माना देने के बात कही जा रही है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध डंपिंग को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी और निगम की टीम रात भर गश्त पर रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति यदि अवैध डंपिंग करते हुए पाया गया तो वाहन जब्त किए जाएंगे और भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि दोबारा वाहन मालिक इसी तरह की गलती दोहराता है तो उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम ने इस उद्देश्य के लिए विशेष टीम का गठन भी किया है।

69 हजार रुपए होगी वसूली
नगर निगम उक्त तीनों वाहनों से 69 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूलेगा। इसमें से 22 हजार 800 रुपए जुर्माना पिकअप मालिक को देना पड़ेगा और बाकी जुर्माना टिप्पर मालिकों से वसूला जाएगा। गौर हो कि करीब 3 दिन पहले भी निगम ने एक पिकअप को ऑकलैंड के समीप गश्त के दौरान अवैध डंपिंग करते हुए पकड़ा था और जुर्माने के तौर पर 23100 रुपए की राशि वसूली थी।

वीरवार रात को निगम की टीम ने एक पिकअप और 2 टिप्पर अवैध डंङ्क्षपग करते हुए पकड़े हैं। इन वाहनों से बतौर जुर्माना 69 हजार रुपए वसूला जाएगा। अवैध डंङ्क्षपग से निगम सख्ती से निपटेगा और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इंद्र कुमार, डीएफओ, नगर निगम शिमला

Related posts

Leave a Comment