पिकअप गाड़ी समेत 2420 लीटर मिट्टी का तेल पक ड़ा, 2 गिरफ्तार

तपा मंडी (गर्ग): एस.एस.पी. बरनाला स्नेहदीप शर्मा के दिशा-निर्देशों में चलाई नाइट पुलिसिंग स्कीम के सार्थक परिणाम निकलने शुरू हो गए हैं। इसी शृंखला के अंतर्गत थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान अवैध तौर पर एक पिकअप गाड़ी में से 2420 लीटर मिट्टी का तेल बरामद करके 2 व्यक्तियों को काबू कर केस दर्ज कर लिया है। पिकअप गाड़ी में 11 ड्रम मिट्टी का तेल बरामद हुआ।

गाड़ी के चालक हरीश चंद पुत्र हुक्म चंद अरोड़ा और साथ बैठे दलजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त पकड़े गए व्यक्ति मानसा के डिपो होल्डरों से सस्ते भाव तेल खरीद करके महंगे भाव में तेल की बिक्री करते थे।

Related posts