पाक कांग्रेसनल कॉकस में शरीक हुए भारतवंशी सांसद रो खन्ना, शामिल होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी

वर्ल्ड डेस्क
Ro Khanna

खास बातें

  • खन्ना के इस फैसले पर अमेरिका में पाक राजदूत असद खान ने उन्हें धन्यवाद दिया है
  • पीएम इमरान खान के अमेरिका दौरे के बाद पाकिस्तानी कॉकस में शामिल हुए हैं
  • भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत करने का समर्थन किया

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ‘कांग्रेसनल पाकिस्तान कॉकस’ में शामिल हो गए हैं। दो बार के डेमोक्रेट सांसद और सिलिकॉन वैली से निर्वाचित खन्ना कांग्रेसनल पाकिस्तान कॉकस में शामिल होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। इस कॉकस की सह अध्यक्षता डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद जैक्सन ली और रिपब्लिकन पार्टी के जिम बैंक्स करते हैं।

जैक्सल ली और खन्ना (42) दोनों भारत और भारतवंशियों पर कांग्रेसनल कॉकस के सदस्य हैं , जो अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन ‘प्रतिनिधि सभा’ में किसी देश विशेष का सबसे बड़ा कॉकस है। पिछले दो साल में प्रतिनिधि सभा में विदेश नीति और सुरक्षा मामलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले खन्ना पिछले महीने पाक पीएम इमरान खान के अमेरिका दौरे के बाद पाकिस्तानी कॉकस में शामिल हुए हैं।

खन्ना ने कहा कि मुझे अमेरिका-भारत कॉकस का सदस्य होने पर गर्व है। मैंने कश्मीर आतंकी हमले की निंदा के लिए लाए गए विधेयक और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत करने का समर्थन किया। मैं मानता हूं कि अफगानिस्तान में स्थायित्व के लिए भारत-पाक समेत क्षेत्र के सभी देशों से संपर्क अहम है, ताकि अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो सके।’ खन्ना के इस फैसले पर अमेरिका में पाक राजदूत असद खान ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

Related posts