
क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा में एक बाद एक 2 धमाकों ने दहला कर रख दिया। ये धमाका महिला विश्वविद्यालय के अंदर हुआ जिसमें कई छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि एक धमाका विश्वविद्यालय के अंदर हुआ और दूसरा धमाका महिला विश्वविद्यालय की बस में हुआ है। सभी घायलों को क्वेटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कई छात्राएं और विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।
