पशु चराने गए व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत

मंडी। कोटली क्षेत्र के निचली सुराड़ी में ढांक से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल छा गया।
मृतक के साले मस्त राम ने बताया कि रोज की तरह उसका जीजा चेत राम पुत्र शंकर (52) घर के नजदीक ही पशुओं को चराने के लिए ले गया था। जब चेत राम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। चेत राम एक ढांक में गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से उसे निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना पंचायत प्रधान कुंदन ठाकुर व उपप्रधान तेज सिंह को दे दी गई है। पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मृतक के परिवार को हरसंभव मदद दी जाए। सलेतर पंचायत के उपप्रधान जोध सिंह ने भी उपमंडलाधिकारी मंडी से आग्रह किया है कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए क्योंकि परिवार बेहद गरीब है।

Related posts