पर्यटकों के वेश में लुटेरे तो नहीं

ऊना (विवेक त्रिपाठी ) धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी, मैड़ी तथा जिला ऊना के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर कहीं पर्यटकों के वेश में लुटेरे तो नहीं घूम रहे। ताजा लूट की वारदात से ऐसे सवाल उठने लगे हैं। ऐसे शातिर बेहद चालाकी से वारदातों को अंजाम देकर चंपत हो रहे हैं। पंजाब की ओर निकलने के बाद इन तक पुलिस का पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि ऊना पुलिस के थाना-चौकी प्रभारियों की होशियारपुर में वहां की पुलिस के साथ बैठकें भी होती रही हैं। बैठकों में सहयोग की रणनीति बनती है, लेकिन शातिर पुलिस से दो कदम आगे हैं।
ताजा सनसनीखेज मामले में चिंतपूर्णी से कार में बैठकर आए लुटेरों ने अब अंब के पास नैहरियां में कार को लूट लिया। कुछ समय पहले लुटेरों ने चिंतपूर्णी दौलतपुुुुुर मार्ग पर दिनदहाड़े एक दोपहिये वाहन को लूट लिया था। मुबारिकपुर में भी ढाबा संचालक की आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट की की थी। अभी तक अंब उपमंडल में गोलीकांड की सनसनी बरकरार है। इस बीच कार को लूटने की वारदात से भी दहशत फैल गई है। नलोह में बीते वर्ष सितंबर में नकाबपोशों ने अश्वनी की उसकी पत्नी और बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे कुछ दिन पूर्व रपोह मिसरां में भी एक दंपति पर ऐसे ही नकाबपोशाें ने गोली दागकर हत्या का प्रयास किया था। अश्वनी मर्डर केस के बाद लोगों ने देर रात तक चक्का जाम भी किया था। गगरेट में भी कुछ समय पहले पंजाब की तरफ से आए कुछ लुटेरों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला करके लूटपाट की थी। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

संदिग्ध दिखे तो फौरन करें सूचित
डीएसपी अंब सागर चंद ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। उन्होंने आम लोगाें से भी अपील की है कि संदिध लोगों के संदर्भ में तुरंत पुलिस को सूचित करें। टैक्सी चालकों से भी उन्होंने अपील की है कि संदिग्धों के संदर्भ में पहले ही पुलिस को सूचित करें। )धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी, मैड़ी तथा जिला ऊना के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर कहीं पर्यटकों के वेश में लुटेरे तो नहीं घूम रहे। ताजा लूट की वारदात से ऐसे सवाल उठने लगे हैं। ऐसे शातिर बेहद चालाकी से वारदातों को अंजाम देकर चंपत हो रहे हैं। पंजाब की ओर निकलने के बाद इन तक पुलिस का पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि ऊना पुलिस के थाना-चौकी प्रभारियों की होशियारपुर में वहां की पुलिस के साथ बैठकें भी होती रही हैं। बैठकों में सहयोग की रणनीति बनती है, लेकिन शातिर पुलिस से दो कदम आगे हैं।
ताजा सनसनीखेज मामले में चिंतपूर्णी से कार में बैठकर आए लुटेरों ने अब अंब के पास नैहरियां में कार को लूट लिया। कुछ समय पहले लुटेरों ने चिंतपूर्णी दौलतपुुुुुर मार्ग पर दिनदहाड़े एक दोपहिये वाहन को लूट लिया था। मुबारिकपुर में भी ढाबा संचालक की आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट की की थी। अभी तक अंब उपमंडल में गोलीकांड की सनसनी बरकरार है। इस बीच कार को लूटने की वारदात से भी दहशत फैल गई है। नलोह में बीते वर्ष सितंबर में नकाबपोशों ने अश्वनी की उसकी पत्नी और बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे कुछ दिन पूर्व रपोह मिसरां में भी एक दंपति पर ऐसे ही नकाबपोशाें ने गोली दागकर हत्या का प्रयास किया था। अश्वनी मर्डर केस के बाद लोगों ने देर रात तक चक्का जाम भी किया था। गगरेट में भी कुछ समय पहले पंजाब की तरफ से आए कुछ लुटेरों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला करके लूटपाट की थी। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

संदिग्ध दिखे तो फौरन करें सूचित
डीएसपी अंब सागर चंद ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। उन्होंने आम लोगाें से भी अपील की है कि संदिध लोगों के संदर्भ में तुरंत पुलिस को सूचित करें। टैक्सी चालकों से भी उन्होंने अपील की है कि संदिग्धों के संदर्भ में पहले ही पुलिस को सूचित करें।

Related posts