परमाणु दायित्व कानून पर आईएईए से मशविरा करे भारत: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय असैन्य परमाणु व्यापार की मुख्यधारा में प्रवेश करने के लिए अपने परमाणु दायित्व कानून अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से मशविरा करना चाहिए ताकि उसके उद्देश्य की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका के सहायक उप विदेश मंत्री जियोफ्रे पैयट ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि भारत के कानून की अदालत द्वारा समीक्षा की जा रही है, हमारा मानना है कि आईएईए के साथ मशविरे से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि यह दायित्व कानून भारत को अंतरराष्ट्रीय असैन्य परमाणु व्यापार की मुख्यधारा में प्रवेश कराने के हमारे साझा उद्देश्य को पूरा करता हो।’’

पैयट ने वाशिंगटन में पिल्सबरी एनईआई परमाणु निर्यात नियंत्रण सम्मेलन में परमाणु दायित्व कानून की पहचान भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को लागू करने में एक प्रमुख चुनौती के रूप में की। उनकी टिप्पणी की एक प्रति कल अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई।

Related posts

Leave a Comment