
गगरेट (ऊना)। प्रत्येक विवाहिता अपने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पत्नियां अन्न और जल का त्याग कर पूरा दिन भूखी रहकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। लेकिन पतिव्रता पत्नियों की तरह अब कई पतियों ने भी अपनी धर्मपत्नियों के साथ व्रत रखकर उनकी दीर्घायु की कामना की। गगरेट क्षेत्र के अरुण कुमार, कपिल देव, अतुल शर्मा, संजीव सोढी आदि कई विवाहित युवकों ने भी अपनी-अपनी पत्नी की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरा दिन अन्न-जल त्याग कर व्रत रखा। उनके अनुसार यदि वर्ष में एक दिन पत्नियों को प्रसन्न करने के लिए भूखा भी रहना पड़े तो उन्हें कोई गुरेज नही हैं
