न्यू चैलेंजर ने टारना स्पोर्ट्स क्लब को रौंदा

मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही 26वीं सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए एकमात्र मैच में न्यू चैलेंचर ने टारना स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी। इसमें दीवान और ललित के हरफनमौला प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान अपनी टीम की जीत में रहा। टारना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर तय ओवरों में 102 रन बनाए। इसमें कपिल ने 43, संजय ने 25 और चेतन ने आठ रन ठोंके।
न्यू चैलेंजर के गेंदबाज दिवान और मानसिंह ने दो-दो तथा ललित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू चैलेंजर की टीम ने तीन विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें दिवान ने 46 और ललित ने 35 रनों का योगदान दिया। टारना स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रिंकू, कपिल और दावा ने एक-एक विकेट चटकाया। इसके बावजूद न्यू चैलेंचर को अगले दौर में जाने से नहीं रोक पाए।

Related posts